शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

0
83
The man accused of raping a woman after promising to marry her has been arrested.
The man accused of raping a woman after promising to marry her has been arrested.

जयपुर। हरमाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती से लगातार दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) हनुमान प्रसाद ने बताया कि हरमाड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपित जितेन्द्र सिंह निवासी टोडारायसिंह जिला टोंक हाल हरमाड़ा को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस निरीक्षक उदय सिंह ने बताया कि पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया था कि करीब छह वर्ष पहले उसकी पहचान जितेन्द्र सिंह से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसका विश्वास जीता। इसी बहाने वह लंबे समय तक पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद शादी ने से इनकार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पुलिस की विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here