गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर गोविंद देवजी मंदिर में राष्ट्र मंगल महायज्ञ आज

0
27
A five-kund Gayatri Mahayagna will be held today at the Govind Devji Temple.
A five-kund Gayatri Mahayagna will be held today at the Govind Devji Temple.

जयपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार, 25 जनवरी को आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सान्निध्य में राष्ट्र मंगल पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस निशुल्क यज्ञ में सभी लोग आहुतियां अर्पित कर सकेंगे। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या होने के कारण यज्ञ शाला को तिरंगा थीम पर सजाया जाएगा। देव पूजन के साथ भारतीय संविधान और नव युग के संविधान का पूजन किया जाएगा।

यज्ञ के दौरान देश को आजाद कराने वाले ज्ञात-अज्ञात शहीदों, क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सैनानियों को विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी। यज्ञ का संचालन गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के विद्वानों की टोली करेगी। यज्ञ में प्राप्त भेंट राशि हाल ही में दिवंगत हुए युवा फोटो जर्नलिस्ट डी के सैनी के परिजनों को भेंट की जाएगी। यज्ञ के दौरान डी के सैनी की आत्म शांति के लिए यम गायत्री मंत्र से आहुतियां अर्पित की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here