श्री श्याम कृपा उत्सव में भजनों की अमृत वर्षा से भक्तिमय हुआ बाबा का दरबार

0
61

जयपुर। जयपुर सिल्वर एसोसिएशन के प्रथम स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को पृथ्वीराज रोड सेंट्रल पार्क के सामने स्थित बी-5 परिसर में भव्य ’श्री श्याम कृपा उत्सव’ का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास से सराबोर इस उत्सव में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।

एसोसिएशन के अध्यक्ष उज्जवल डेरेवाला ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा की अखंड ज्योत प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर बाबा श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। दरबार की सजावट इतनी भव्य थी कि साक्षात खाटू धाम की अनुभूति हो रही थी।

इस अवसर पर भजन संध्या में देश के विख्यात कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से वातावरण को शिवमय और श्याममय बना दिया। इस मौके पर कोलकाता के सौरभ शर्मा ने हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा… जैसे भजनों से भक्तों को भावविभोर किया। इस दौरान जयपुर के मामराज अग्रवाल, गोविंद शर्मा व महेश परमार ने मेरे सर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ…और चलो चलें खाटू धाम… जैसे भजनों पर पाण्डाल में मौजूद श्रद्धालु घंटों झूमते रहे।

विशेष आकर्षण कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली खेली गई, जिससे पूरा परिसर गुलाल और पुष्पों की खुशबू से महक उठा इस दौरान एसोसिएशन की कार्यकारिणी ने आए हुए अतिथियों और कलाकारों का दुपट्टा पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान अध्यक्ष उज्जवल डेरेवाला, सचिव राहुल जैन, उपाध्यक्ष अभिषेक बंसल, अभिनीत बूचरा, कोषाध्यक्ष दीपेश गोयल, संगठन मंत्री शुभम अग्रवाल, संयुक्त कोषाध्यक्ष निशांत विजयवर्गीय और इनोवेशन सेक्रेटरी करण बूचरा सक्रिय रहे।

उत्सव में धर्म और राजनीति जगत की प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हुए खाटूश्याम जी से प्रताप सिंह चैहान, रींगस श्याम मंदिर गजेंद्र सिंह चैहान,श्री काले हनुमान जी मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज,विधायक बालमुकुंदाचार्य सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक रमेश चंद्र डेरेवाला, सत्यनारायण बंसल, श्रीमति संतोष अग्रवाल, देवकीनंदन गोयल और रामस्वरूप विजयवर्गीय सहित शहर के अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक गणमान्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here