बड़ोदिया बस्ती में दसवां फाग उत्सव, जन आस्था का महाकुंभ बना आयोजन

0
66

जयपुर। रेलवे स्टेशन स्थित बनीपार्क क्षेत्र की बड़ोदिया बस्ती में आयोजित दसवां फाग उत्सव इस वर्ष जनआस्था, संस्कृति और उत्साह का भव्य संगम बनकर उभरा। कांग्रेस कार्यकर्ता हर्षल आमेरिया एवं उनकी टीम के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों महिला-पुरुषों, युवाओं और बच्चों ने भाग लेकर पूरे माहौल को भक्तिमय रंगों से सराबोर कर दिया।

फूलों की होली, भक्ति संगीत और उल्लास के बीच आयोजित उत्सव में प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता की अनूठी झलक देखने को मिली। बाबा श्याम के भजनों की मधुर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर शाम तक झूमते रहे। पूरा पंडाल “श्याम नाम” के जयकारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास की उपस्थिति ने उत्सव को विशेष गरिमा प्रदान की। उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ फूलों की होली खेली, भजनों पर नृत्य किया और आमजन के बीच बैठकर आयोजन का आनंद लिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को भारतीय परंपराओं से जोड़ते हैं।

इस अवसर पर सौरभ राघवेंद्र आचार्य महाराज की पावन उपस्थिति और आशीर्वचनों ने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाई प्रदान की। आयोजक हर्षल आमेरिया एवं उनकी टीम की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए खाचरियावास ने आयोजन को यादगार बताया।

कार्यक्रम में के.के. गर्ग, राजकुमार बागड़ा, सोनू गुप्ता, मंगल, अनिल खंडेलवाल, मनीष चतुर्वेदी, अजय कोटिया, पंकज शर्मा, प्रशांत सैनी, जय आर्य, प्रमोद शर्मा, नागेश्वर शर्मा, संतोष, प्रियरंजन, गौरव रॉय सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में अनुशासन, भक्ति और जनउत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here