भागवत कथा में धूमधाम से मनाया नंदोत्सव: भक्ति गीतों पर श्रद्धालुओं ने लूटी उछाल

0
54

जयपुर। राजापार्क स्थित सिंधी कॉलोनी के स्वामी सर्वानंद पार्क में श्री साईं नाथ सेवा धाम समिति के तत्वावधान में चल रहे श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव नंदोत्सव के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान ‘नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ जैसे भक्ति गीतों के बीच श्रद्धालुओं पर खिलौने, मेवे और फलों की उछाल लुटाई गई।

महोत्सव में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झांकी के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कथा व्यास स्वामी दयानंद सरस्वती ने कहा कि जब-जब धरती पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब धर्म की स्थापना के लिए भगवान अवतार लेते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चा सुख प्रभु के भजन और स्मरण में ही निहित है।

आयोजन से जुड़े निवर्तमान पार्षद घनश्याम चंदलानी ने बताया कि महोत्सव के तहत बुधवार को श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के साथ गोवर्धन पूजा और 56 भोग सजाया जाएगा। 12 मार्च को रासलीला के बाद रुक्मिणी विवाह की कथा तथा अंतिम दिन सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष और पोथी विदाई के साथ कथा का समापन होगा। कथा प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here