आईआईआईएम के विद्यार्थियों ने रचा नया कीर्तिमान

0
64

जयपुर। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल स्कूल ऑफ इन्फॉर्मेटिक्स एंड मैनेजमेंट, जयपुर के विद्यार्थियों और शोधार्थियों ने राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है।

संस्थान की मेधावी छात्रा भूमिका शर्मा ने आरटीयू द्वारा आयोजित एमसीए परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मेडल हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि से संस्थान में हर्ष का वातावरण है। इसी क्रम में एमबीए संकाय की छात्राओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट रैंक प्राप्त की। वर्षा महेश्वरी ने सातवीं रैंक तथा प्रेरणा खेस्कवानी ने नौवीं रैंक हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया।

वहीं शोध के क्षेत्र में भी आईआईआईएम के शोधार्थियों ने महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। कंप्यूटर साइंस विभाग से दो शोधार्थियों शीतल जोशी और निशा जैन को उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। शीतल जोशी ने अपना शोध कार्य प्रो. डॉ. स्वाति वी. चांदे के निर्देशन में तथा निशा जैन ने डॉ. प्रीति तिवारी के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

इसके अतिरिक्त एमबीए विभाग के दो शोधार्थियों गुंजन झांझरिया और अनादि त्रिखा को भी उनके शोध कार्य के लिए पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। गुंजन झांझरिया ने अपना शोध डॉ. गर्गी शर्मा के निर्देशन में तथा अनादि त्रिखा ने डॉ. काव्या सैनी के मार्गदर्शन में पूर्ण किया।

संस्थान प्रबंधन एवं संकाय सदस्यों ने सभी विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इन उपलब्धियों से न केवल संस्थान की शैक्षणिक प्रतिष्ठा सुदृढ़ हुई है, बल्कि यह आने वाले विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here