चैतन्य महाप्रभु का जन्म महा महोत्सव: विनोदी लाल मंदिर में हुआ हरिनाम संकीर्तन

0
58
The Grand Celebration of Chaitanya Mahaprabhu's Birth
The Grand Celebration of Chaitanya Mahaprabhu's Birth

जयपुर। श्रीमाध्व गौड़ेश्वर मंडल के तत्वावधान में मनाए जा रहे चैतन्य महाप्रभु के 540वें जन्म महा महोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को त्रिपोलिया बाजार स्थित विनोदीलाल मंदिर में हरिनाम संकीर्तन हुआ। ठाकुरजी और गौरांग महाप्रभु के चित्र के समक्ष श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से संकीर्तन किया।

रामनवमी पर मेहता मार्ग स्थित अग्रवाल भवन में मध्यान्ह 2 बजे से विशेष कार्यक्रम होगा। 27 मार्च को गोल मार्केट क्षेत्र, 28 मार्च को उत्तरप्रदेश के गोवर्धन में गिर्राज जी की तलहटी में परिक्रमा, 29 मार्च को जनता कॉलोनी, 30 मार्च को चांदपोल बाजार स्थित नृसिंह मंदिर तथा 31 मार्च को कल्याण जी मंदिर में संकीर्तन आयोजित होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here