ए खुदा रिलीज, गिन्नी वेड्स सनी 2 का इमोशनल गाना दर्शकों को छू रहा

0
35
Ae Khuda Released: The Emotional Song from Ginny Weds Sunny 2 Touches the Audience
Ae Khuda Released: The Emotional Song from Ginny Weds Sunny 2 Touches the Audience

जयपुर। फिल्म गिन्नी वेड्स सनी 2 का नया गाना ‘ए खुदा’ रिलीज हो गया है, जो अपने भावनात्मक संगीत और बोल के कारण दर्शकों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। पहले रिलीज हुए मस्ती भरे गाने ‘छाप तिलक’ के बाद यह गाना फिल्म का संवेदनशील पहलू सामने लाता है।

गाने में सनी के भावनात्मक संघर्ष और पुरानी यादों को दिखाया गया है, जो प्रेम और ब्रेकअप के एहसास को गहराई से दर्शाता है। इसे उस्मान खान ने लिखा और कंपोज किया है, जबकि अल्तमाश फरीदी ने अपनी आवाज दी है। गाने का प्रोडक्शन आमिर खान ने किया है।

अभिनेता अविनाश तिवारी ने कहा कि यह गाना कहानी के भावनात्मक मोड़ को दर्शाता है, वहीं मेधा शंकर के अनुसार यह किरदारों के सॉफ्ट और इमोशनल पक्ष को सामने लाता है। गायक अल्तमाश फरीदी ने इसे दिल से गाया हुआ गीत बताया, जबकि उस्मान खान ने इसे ब्रेकअप के बाद की खामोशी को शब्द देने की कोशिश बताया।

फिल्म को ज़ी स्टूडियोज और सौंदर्या प्रोडक्शन प्रस्तुत कर रहे हैं। विनोद बच्चन और उमेश कुमार बंसल इसके निर्माता हैं, जबकि निर्देशन प्रशांत झा ने किया है। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
‘ए खुदा’ गाना सोनी म्यूजिक पर जारी किया गया है और सभी प्रमुख म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here