भक्ति रस में सराबोर हुआ ‘ऑरा – द पावर ऑफ शी’ समारोह, भजन एवं फागोत्सव ने बांधा समां

0
62
The ‘Aura – The Power of She’ ceremony was steeped in the essence of devotion.
The ‘Aura – The Power of She’ ceremony was steeped in the essence of devotion.

जयपुर। नारी शक्ति एवं सामाजिक नेतृत्व को समर्पित समारोह “ऑरा – द पावर ऑफ शी” इस बार भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत वातावरण में आयोजित हुआ। सेवा कुंज फाउंडेशन, नव्यान फाउंडेशन और शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान, जयपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में भक्ति रस ने विशेष आकर्षण का केंद्र बना। समारोह का शुभारंभ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर; विधायक, सिविल लाइंस, गोपाल शर्मा; बीजेपी प्रदेश मंत्री, एकता अग्रवाल; चीफ पैट्रन, सेवा कुंज फाउंडेशन, ममता शर्मा; वाइस प्रेसिडेंट, अर्चना पुरोहित, प्रेसिडेंट, शुभा गुप्ता; प्रेसिडेंट, नव्यान फाउंडेशन, ममता शर्मा; सेक्रेटरी, राजा यादव; अप्लव सक्सेना; रविंद्र सिंह एवं बसंत जैन द्वारा दीप प्रज्वलन से किया गया। इस अवसर पर ममता शर्मा एवं अर्चना पुरोहित ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 50 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में पद्मश्री गुलाबो सपेरा, नीरू यादव, शबाना डागर, माया टंडन, सुरुचि गोस्वामी, ऋचा शर्मा, सीमा शर्मा, श्रुति चुग, सुनीता मीणा सहित कई प्रतिष्ठित नाम शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन मदन मोहन मंदिर के भक्तों मदन मोहन प्रभु, राधा कांत प्रभु, राधा रमण प्रभु, जगमोहन दास प्रभु एवं जगन्नाथ दास प्रभु द्वारा प्रस्तुत भजन जैमिंग और फागोत्सव के साथ हुआ। जिसने पूरे माहौल को आध्यात्मिकता से सराबोर कर दिया और उपस्थित सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध। आयोजन को सफल बनाने में महात्मा गांधी हॉस्पिटल सहित नरेश जोशी, मोहित शर्मा, यूसुफ खान, दीप्ति सैनी, अथर्वा एवं विजय का विशेष सहयोग रहा। इस भव्य आयोजन ने भक्ति, सम्मान और प्रेरणा—तीनों भावों का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया, जो लंबे समय तक उपस्थित जनसमूह के मन में अपनी छाप छोड़ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here