यज्ञ की पूर्णाहुति में बच्चों ने लिया जंक फूड नहीं खाने का संकल्प

0
41
During the concluding ceremony of the Yajna, the children took a pledge to abstain from eating junk food.
During the concluding ceremony of the Yajna, the children took a pledge to abstain from eating junk food.

जयपुर। गायत्री चेतना केन्द्र दुर्गापुरा की ओर से सोमवार को टोंक रोड के बंबाला स्थित कृषि नगर स्थित न्यू शाइन स्टार पब्लिक स्कूल में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ किया गया। विद्यार्थियों ने केक सहित जंक फूड कम करने, मोबाइल का सीमित उपयोग करने, गायत्री मंत्र लेखन का संकल्प लिया। यज्ञ में विद्यालय के स्टाफ, विद्यार्थियों के साथ बड़ी संख्या में ग्राम वासियों ने भी भाग लिया। दो पारियो में यज्ञ में विश्व शांति के लिए आहुतियां अर्पित की। यज्ञ की पूर्णाहुति में विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे जंक फूड नहीं खाएंगे और मेधावी बनने के लिए गायत्री मंत्र का जप और लेखन करेंगे।

रामप्रसाद के शर्मा के सहयोग से हुए यज्ञ का संचालन गायत्री परिवार जयपुर उप जोन समन्वयक सुशील शर्मा और राजेश शर्मा ने किया। सुशील शर्मा, सत्येंद्र शर्मा, रविमोहन शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुषमा शर्मा, सुदेश हाडिया, मंजू गुप्ता, रमेश शर्मा ने यज्ञ में सहयोग किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here