अर्थ बिना सब व्यर्थ: सामूहिक पाठ के बाद हनुमान चालीसा वितरण

0
34
Meaningless Without Meaning: Distribution of the Hanuman Chalisa Following the Group Recitation
Meaningless Without Meaning: Distribution of the Hanuman Chalisa Following the Group Recitation

जयपुर। सोडाला के रामनगर स्थित सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के तत्वावधान में संत अमरनाथ महाराज के सानिध्य में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एक स्वर में हनुमान चालीसा का पाठ किया। श्रद्धालुओं को अर्थ सहित हनुमान चालीसा की पुस्तक वितरित की गई। हर घर में हो अर्थ सहित हनुमान चालीसा अभियान के अंतर्गत इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य समाज में भक्ति, संस्कार और सकारात्मक सोच का प्रसार करना है।

कार्यक्रम से पूर्व मंदिर के महन्त अवधेश दास महाराज को श्री भन्दे बालाजी धाम का विशेष सिंदूर भेंट किया गया। संत अमरनाथ महाराज ने तुलसीदास सदा हरि चेरा, कीजे नाथ हृदय मंह डेरा… का भावार्थ सरल भाषा में समझाया। उन्होंने कहा कि हनुमान चालीसा का पाठ प्रारम्भ करने से पूर्व गोस्वामी तुलसीदास महाराज का स्मरण अवश्य करना चाहिए, जिससे चौपाइयों के अर्थ को समझना सरल होता है और पाठ का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।

इस दौरान महेश बम्ब, पंकज शर्मा, गोपाल नागा, एडवोकेट राजेश शर्मा, संजीव कुमावत, बाबूलाल ममोडिया, अंकित विजयवर्गीय, खुशाल कुमावत सहित अन्य श्रद्धालु एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here