हनुमान जन्मोत्सव पर दीया कुमारी ने पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में किए दर्शन

0
46
On the occasion of Hanuman Janmotsav, Diya Kumari offered prayers at the West-facing Hanuman Temple.
On the occasion of Hanuman Janmotsav, Diya Kumari offered prayers at the West-facing Hanuman Temple.

जयपुर। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने सांगानेरी गेट स्थित प्रसिद्ध पश्चिम मुखी हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बजरंगबली के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की खुशहाली और आमजन के सुख-समृद्धि की कामना की।

उपमुख्यमंत्री ने पवनपुत्र श्री हनुमान से प्रार्थना करते हुए कहा कि वे सभी के जीवन में शक्ति, साहस और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें। उन्होंने इस अवसर पर लोगों से धर्म, सेवा और समर्पण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा लेने का आह्वान भी किया।

हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन हुआ, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ बजरंगबली की आराधना कर पर्व मनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here