शाही लवाजमे के साथ निकली विशाल शोभायात्रा

0
41
A grand procession set out accompanied by royal regalia.
A grand procession set out accompanied by royal regalia.

जयपुर। प्रथम पूज्य मोती डूंगरी गणेश मंदिर से चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर तक हाथी, घोड़े, लवाजमे के साथ ध्वज यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु हाथ में हनुमान जी महाराज का ध्वज लेकर चल रहे थे। बड़ी संख्या में महिलाएं लाल रंग की साड़ी पहन कर ध्वज यात्रा में शामिल हुई।

मोतीडूंगरी गणेश मंदिर के महंत पं. कैलाश शर्मा ने ध्वज पूजन कर यात्रा का शुभारंभ किया। ध्वज यात्रा में अनेक झांकियां थीं। मुख्य झांकी के रूप में हनुमान जी राम- लक्ष्मण को हनुमान जी कंधे पर बैठाकर चल रहे थे।

हनुमान जी महाराज के जयकारे लगाते हुए बढ़ रही यात्रा का जगह-जगह-जगह धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया। चांदी की टकसाल स्थित काले हनुमान मंदिर में पहुंचकर यात्रा संपन्न। यहां मंदिर के महंत गोपाल दास महाराज ने मुख्य रथ की आरती की।

जयकारों के साथ निकली पदयात्रा

श्रीहनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में हाथोज धाम पदयात्रा समिति के तत्वावधान में शास्त्री नगर से 9वीं पदयात्रा रवाना रवाना हुई।पदयात्रा शास्त्रीनगर के निहालेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर हाथोज स्थित श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर पहुंची। पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु झांकियों के साथ हनुमान जी महाराज के जयघोष लगाते चल रहे थे। श्री दक्षिणमुखी बालाजी मंदिर में पदयात्रा का ध्वज पूजन कर बालाजी को ध्वज अर्पित किया गया। पदयात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

मानसरोवर में निकली शोभायात्रा-वाहन रैली

श्री हनुमान जन्मोत्सव पर मानसरोवर मित्र मण्डल के तत्वावधान में गुरुवार शाम को शोभायात्रा एवं दुपहिया वाहन रैली निकाली गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान हनुमान के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

शोभायात्रा का शुभारंभ प्राचीन मंदिर श्री काले हनुमान जी, जोन-23, सुखालपुरा, स्वर्ण पथ, मानसरोवर से हुआ। शोभायात्रा जयकारों के साथ विभिन्न मार्गों से होती हुई शनि बालाजी मंदिर, एसएफएस चौराहा पहुंची। यहां वाहन रैली का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here