ग्यारह ब्राह्मणों ने किया श्याम प्रभु का अभिषेक, रात भर गुणगान, शोभायात्रा आज

0
48
The 60th Annual Celebration of the Shri Shyam Satsang Mandal Organization Begins Today
The 60th Annual Celebration of the Shri Shyam Satsang Mandal Organization Begins Today

जयपुर। रामगंज बाजार में कांवटियों का खुर्रा स्थित श्री श्याम प्राचीन मंदिर में महंत पं. लोकेश मिश्रा के सान्निध्य में मनाए जा रहे श्री श्याम सत्संग मंडल संस्था के तीन दिवसीय 60वां वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन गुरुवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। चैत्र पूर्णिमा को प्रात: सवा दस बजे महंत पं. लोकेश मिश्रा के सान्निध्य मे पं. गिरधर शर्मा के आचर्यात्व में 11 ब्राह्मणों ने वेद मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम की विशेष पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान खाटू नरेश का विधिवत दुग्धाभिषेक भी किया गया।

रात्रि 8 बजे से बाबा श्याम का मनमोहक श्रृंगार दर्शन एवं भजनामृत सत्संग आयोजित हुआ। संजय पारीक, निशा गोविंद, अमित नामा राज राठौड़, अविनाश शर्मा, अजय दौसावाले, महेश परमार सहित अनेक भजन गायकों ने संपूर्ण रात्रि भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया और बाबा श्याम को रिझाया।

संस्था के अध्यक्ष अशोक मिश्रा और कुंज बिहारी आवासवाले ने बताया कि तीन अप्रैल को संध्या आरती के बाद बाबा श्याम गाजे-बाजे और लवाजमे के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। उल्लेखनीय है कि बाबा श्याम की यह सेवा वर्ष में एक बार ही मंदिर से बाहर निकलती है। इस अवसर पर जयपुर की विभिन्न श्यामसेवी संस्थाओं के श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा के दुर्लभ चित्रपट के दर्शन करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here