मुंबई। भारत में गाड़ियों की सुरक्षा को और बेहतर बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, किआ इंडिया ने आज घोषणा की है कि ऑल-न्यू किआ सेल्टोस ने भारत न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम (BNCAP) के तहत 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल की है। बीएनसीएपी के तहत टेस्ट किए गए सभी आईसीई (पेट्रोल/डीजल) वाहनों में से, सेल्टोस ने ‘एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन’ में सबसे ऊँचा स्कोर पाया है। इसके साथ ही, बच्चों की सुरक्षा में भी इसने अब तक के बेहतरीन स्कोर्स में से एक दर्ज किया है, जिससे यह कुल मिलाकर सबसे अधिक स्कोर करने वाली आईसीई कार बनकर उभरी है।
यह उपलब्धि ऑटोमोटिव सुरक्षा में एक नया पैमाना तय करती है और भारत के आधिकारिक क्रैश टेस्ट प्रोग्राम के तहत सेल्टोस को आईसीई वाहनों की सुरक्षा के लिए एक ‘रेफरेंस पॉइंट’ (मिसाल) के रूप में स्थापित करती है।
यह प्रमाणन औपचारिक रूप से एक विशेष समारोह में किआ इंडिया को प्रदान किया गया, जहाँ माननीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री, श्री नितिन गडकरी ने बीएनसीएपी सर्टिफिकेट सौंपा।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर किआ इंडिया के एमडी और सीईओ, ग्वांगु ली ने कहा, “सुरक्षा किआ की प्रोडक्ट फिलॉसफी का एक अटूट हिस्सा है, क्योंकि हम भारत के सबसे भरोसेमंद मोबिलिटी ब्रांड्स में से एक बनने की दिशा में अपना सफर जारी रखे हुए हैं। ऑल-न्यू किआ सेल्टोस का 5-स्टार रेटिंग पाना, और साथ ही बीएनसीएपी के तहत आईसीई वाहनों में अब तक का सबसे अधिक ‘एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन’ स्कोर और बच्चों की सुरक्षा में शानदार स्कोर हासिल करना।
इसे कुल मिलाकर सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाला आईसीई वाहन बनाता है। यह हमारी इंजीनियरिंग क्षमताओं और हमारी सोच का एक ठोस प्रमाण है, जहाँ गाड़ी के ढांचे से लेकर उसकी आधुनिक सुरक्षा तकनीकों तक, हर पहलू को यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाया गया है। यही चीज़ इसे एक बेहतरीन फैमिली एसयूवी बनाती है। यह कामयाबी सुरक्षा का एक नया स्तर तय करती है और भारत में ग्राहकों को वैश्विक स्तर के सुरक्षा मानक प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।”

भारत एनसीएपी मूल्यांकन के दौरान, ऑल-न्यू किआ सेल्टोस ने अलग-अलग क्रैश स्थितियों में शानदार प्रदर्शन किया। इसने वयस्क सुरक्षा के लिए 31.70 अंक हासिल किए—जो अब तक टेस्ट किए गए सभी आईसीई वाहनों में सबसे अधिक है। साथ ही, बच्चों की सुरक्षा के लिए 45.00 अंक प्राप्त किए, जो अब तक के उच्चतम स्कोर्स में से एक है। इस तरह इसका कुल स्कोर 76.70 हो गया—जो बीएनसीएपी के तहत सभी आईसीई (पेट्रोल/डीज़ल) वाहनों में सबसे अधिक है और यात्रियों की संपूर्ण सुरक्षा पर किआ के फोकस को और मज़बूत करता है।
यह परिणाम नए K3 प्लेटफॉर्म की इंजीनियरिंग मज़बूती को साबित करता है, जो इस एसयूवी की बुनियाद है। बेहतर संरचनात्मक मजबूती और क्रैश के दौरान ऊर्जा को सही ढंग से संभालने के लिए डिज़ाइन किए गए इस प्लेटफॉर्म में ‘हॉट-स्टैम्प्ड’ पुर्जों और ‘हाई-स्ट्रेंथ स्टील’ का उपयोग किया गया है। यह टक्कर के दौरान लगने वाले झटके को प्रभावी ढंग से सोखने और उसे पूरी बॉडी में वितरित करने में मदद करता है ताकि यात्रियों को कम से कम चोट आए।




















