जयपुर। राजधानी में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सुभाष चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है । जिसके पास से 5.26 मिलीग्राम स्मैक भी बरामद की है। फिलहाल आरोपी तस्कर से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर) करन शर्मा ने बताया कि जयपुर कमिश्नरेट की ओर से चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ अभियान के तहत सुभाष चौक थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरमान (36) निवासी सुभाष चौक को गिरफ्तार कर उसके पास से 5.26 मिलीग्राम स्मैक बरामद की गई। फिलहाल पुलिस मामले का अनुसंधान कर रही है कि आरोपी यह नशा कहाँ से लाया था और किन लोगों को सप्लाई करने वाला था।
थानाधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके विरुद्ध पूर्व में भी पुलिस थाना सुभाष चौक में मारपीट का मामला दर्ज है, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है । इस कार्रवाई में हैड कांस्टेबल महेन्द्र कुमार, कांस्टेबल कुलदीप सिंह, दीपेन्द्र सिंह, दिनेश और राहुल की मुख्य भूमिका रही।




















