सालासर बालाजी धाम पहुंचा हर घर अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा अभियान

0
100

जयपुर। श्री भंदे बालाजी धाम से प्रारंभ हुआ हर घर में हो अर्थ सहित श्री हनुमान चालीसा अभियान श्री हनुमान चालीसा प्रबंध समिति के संस्थापक संत अमरनाथ महाराज के सान्निध्य में निरंतर आगे बढ़ते हुए शनिवार को राजस्थान के प्रसिद्ध हनुमान मंदिर सालासर बालाजी धाम पहुंचा। यहां श्रद्धालुओं ने एक साथ, एक स्वर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया।

मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। गूंजती चौपाइयों और जयकारों के बीच उपस्थित भक्तजन भक्ति रस में सराबोर दिखाई दिए। सामूहिक पाठ के बाद विशेष रूप से बालाजी पुजारी परिवार के सदस्यों ने स्वयं आगे बढक़र दर्शन के लिए लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को अर्थ सहित हनुमान चालीसा की पुस्तकें भेंट करवाई। अमरनाथ महाराज ने श्रद्धालुओं को सरल और सहज भाषा में हनुमान चालीसा की चौपाइयों का अर्थ समझाया।

समिति के सरदार राजन सिंह ने बताया कि राजस्थान सहित भारत के विभिन्न हनुमान मंदिरों में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ आयोजित कर अर्थ सहित हनुमान चालीसा का वितरण किया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों तक धर्म, संस्कार और भक्ति का संदेश पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

इस अवसर पर पुजारी परिवार के विष्णु दत्त शर्मा, कमल शर्मा, रवि शंकर शर्मा आदि ने संत अमरनाथ महाराज सहित समिति के सदस्यों का अभिनंदन किया।

इस दौरान समिति के महेश बंब, रामस्वरूप यादव, महेंद्र बड़ीवाल, पिंकी मुनीम, लोकेश कुमावत, मुकेश कुमावत, शैलेन्द्र यादव, राजेंद्र पारीक, माधवेन्द्र यादव, मनमोहन शर्मा, वेदांत पुजारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here