श्रीराम मंदिर में दो दिवसीय पाटोत्सव आज से

0
49
Two-day Patotsav at Shri Ram Temple begins today
Two-day Patotsav at Shri Ram Temple begins today

जयपुर। श्री राम मंदिर आदर्श नगर में अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 71वां स्थापना दिवस (पाटोत्सव) दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया जाएगा। आयोजन श्रीराम मंदिर प्रन्यास सनातन धर्म सभा के तत्वावधान में किया जा रहा है।

महामंत्री अनिल खुराना ने बताया कि इस अवसर पर प्रन्यास के अध्यक्ष हरचरण लेकर एवं उनके परिवार द्वारा बालाजी की प्रतिमा पर पीतल के ध्वजदंड की स्थापना की जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सायं 4:30 बजे से संगीतमय सुंदरकांड पाठ एवं रामनाम संकीर्तन के साथ होगा, जो पंडित श्रीरामजी महाराज रामायणी के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद आरती एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा।

दूसरे दिन सोमवार को प्रातः 10 बजे से पंडित बनवारी लाल शर्मा के आचार्यत्व में हवन होगा। इसके पश्चात 11:15 बजे पीतल के ध्वजदंड का पूजन एवं स्थापना तथा दोपहर 12:15 बजे भगवान की प्राकट्य आरती की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल द्वारा भजन प्रस्तुत किए जाएंगे। मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here