नीलम उपाध्याय बनीं ब्राह्मण महिला परिषद की प्रदेश मंत्री

0
130
Neelam Upadhyay Appointed State Secretary of the Brahmin Mahila Parishad
Neelam Upadhyay Appointed State Secretary of the Brahmin Mahila Parishad

जयपुर। ब्राह्मण समाज की महिलाओं के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सरोकारों को मजबूती देने की दिशा में कदम उठाते हुए ब्राह्मण महिला परिषद ने अपनी नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने संगठन विस्तार करते हुए नई नियुक्तियां जारी की हैं।

परिषद की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़ ने बताया कि जयपुर (आगरा रोड) निवासी नीलम उपाध्याय को उनकी सक्रियता और समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए ‘प्रदेश मंत्री’ के पद पर मनोनीत किया गया है। भगवान परशुराम की असीम अनुकम्पा और संगठन के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति पत्र जारी किया गया।

मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि नवनियुक्त प्रदेश मंत्री संगठन के नेतृत्व में प्रदेशभर की ब्राह्मण महिलाओं के सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, आर्थिक और शैक्षणिक विकास के लिए निरंतर कार्य करेंगी। उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संगठित कर उन्हें स्वावलंबन और संस्कारों से जोड़ना होगा।

नीलम उपाध्याय की इस नियुक्ति पर समाज के गणमान्य लोगों और परिषद की सदस्यों ने हर्ष व्यक्त किया है। बधाई देने वालों का कहना है कि नीलम के नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी और सामाजिक उत्थान के कार्यों में तेजी आएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here