बीजेपी कार्यकर्ताओं-नेताओं ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत में बिछाए पलक-पावड़े

0
60

जयपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन के जयपुर आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक मार्ग के विभिन्न स्थानों पर हजारों की संख्या में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे, पुष्प वर्षा और मंत्रोच्चार के बीच श्री नवीन का पलक-पावड़े बिछाकर अभिनंदन किया।

नितिन नवीन के स्वागत में आयोजित विशाल रोड शो में दुपहिया वाहनों पर सवार भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने भगवा साफा पहनकर उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान पूरे मार्ग पर जोश और ऊर्जा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। वहीं, विभिन्न स्थानों पर भाजपा महिला मोर्चा, एसटी-एससी मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा सहित अन्य प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया।

सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान लगातार आगे बढ़ रहा है। पूर्व उपराष्ट्रपति और पूर्व मुख्यमंत्री स्व. भैरों सिंह शेखावत की भूमि पर राजस्थान के लोग संकल्प और समर्पण से संगठन और राज्य को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत से 4 मई को मतगणना में भाजपा ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल में भगवा फहराएगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के नेतृत्व में कार्यकर्ता समर्पण भाव से कार्य करते हुए संगठन की रीति-नीति से राजस्थान को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन के विस्तार और सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने की दोहरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा लहर है। डबल इंजन की सरकार का फायदा जनता तक पहुंच रहा है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के एक आदेश पर अपनी जी-जान से मेहनत करने के लिए तैयार हैं। इस बार प्रदेश में 5 साल भाजपा 5 साल कांग्रेस का मिथक भी टूटेगा। इस दौरान मंत्रिग, सांसद, विधायक, संगठन के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here