जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुपहिया वाहन चुराने वाले वाहन चोर अखिलेश सिंह (24) निवासी दौसा (हाल मुकाम जयपुर) और लोकेश प्रजापत (23) निवासी सांगानेर जयपुर को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई स्प्लेंडर प्लस और एक होंडा एक्टिवा शामिल है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें चोरी, लूट और अन्य धाराओं के प्रकरण शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना तलाश रही है।
इस कार्रवाई में मालपुरा गेट थाना पुलिस की विशेष टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस अधिकारियों ने टीम की सराहना की है।



















