नर नारायण दीन दयालु सेवा के तहत 450 निर्धन परिवारों को हुआ राशन वितरण

0
32
Ration distributed to 450 underprivileged families under the 'Nar Narayan Deen Dayalu Seva' initiative.
Ration distributed to 450 underprivileged families under the 'Nar Narayan Deen Dayalu Seva' initiative.

जयपुर। सेवा धर्म ही अध्यात्म का प्रतिफल है। परमार्थ पथ पर अग्रसर होने वाले को सेवा-धर्म अपनाना होता है । नर सेवा ही नारायण की (भगवान) की सेवा है। दिन दुःखी दयालु सब में परमात्म का अंश है, इनकी सेवा परम सुख का आधार है। सेवा के इस संकल्प को सार्थक करते हुए 3 मई रविवार को श्री अमरापुर स्थान में लगभग 450 निर्धन असहाय परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई ।

श्री अमरापुर स्थान प्रेम प्रकाश सेवा मण्डली के तत्वावधान में प्रतिमाह के प्रथम रविवार को 450 परिवारों को राशन किट वितरित किया जाता है । राशन के अंतर्गत नित्य उपयोग में आने वाली सभी सामग्री होती है। इस किट में आटा,चावल,चीनी, चाय पत्ती, दाले, मसाले,तेल,साबुन, सब्जी आदि होते है।

ज्येष्ठ माह में ग्रीष्म ऋतु की अधिकता को देखते हुए राशन सामग्री के साथ – साथ मिट्टी के घड़े और स्टील के राम जारे, फल का भी वितरण किया गया, साथ ही साथ सतगुरु स्वामी हरिदास राम महाराज के जन्मोत्सव के उपलक्ष में शर्बत और मिष्ठान का भी वितरण किया गया।

संतो ने बताया कि ज्येष्ठ माह में जल एवं जल संचित की वस्तु पात्र (घडा, बोतल, जग, ) के दान का विशेष महत्व होता है । रसीले फल आम , तरबूज खरबूजे का दान भी उत्तम माना गया है । इसी के साथ ज्येष्ठ मास की तीव्र गर्मी में श्री अमरापुर जल मंदिर प्रतिदिन चलने वाले अन्न भोजन प्रसादम में छाछ शर्बत, लस्सी, मिल्क रोज आदि वितरण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here