श्री श्याम गौसेवा समिति का प्रथम रक्तदान शिविर 14 मई को

0
23
Shri Shyam Goseva Samiti's First Blood Donation Camp on May 14th
Shri Shyam Goseva Samiti's First Blood Donation Camp on May 14th

जयपुर। सेवा कार्यों की कड़ी में श्री श्याम गौसेवा समिति परिवार के तत्वावधान में आगामी 14 मई को प्रथम रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया जाएगा। रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने और जरूरतमंदों की मदद के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर को लेकर समिति के सदस्यों में भारी उत्साह है।

समिति की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यह रक्तदान शिविर (गुरुवार) 14 मई को विजय पथ स्थित ओशियन पैलेस (ब्राह्मण की थड़ी) पर आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10 बजे से सायं 4जाएगा। आयोजकों ने बताया कि शिविर स्थल पर रक्तदाताओं के लिए उचित अल्पहार की भी व्यवस्था की जाएगी, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस पुनीत कार्य में समि बजे तक निर्धारित किया गया है।

शिविर में अपना अमूल्य योगदान देने वाले रक्तदाताओं को समिति की ओर से प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया ति के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य घर-घर जाकर युवाओं और आमजन को रक्तदान के महत्व के बारे में बता रहे हैं और अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुँचने का आह्वान कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here