जयपुर। पुलिस आयुक्तालय की रिजर्व पुलिस लाईन चांदपोल जयुपर स्थित डिस्पेंसरी में बुधवार को 8 एएम से 2 पीएम तक अमर मेडिकल रिसर्च सेंटर मानसरोवर के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) राजेश कॉवट ने बताया कि चिकित्सा शिविर में सेवानिवृत पुलिस कर्मचारियों और उनके परिवार के सदस्यों को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में फिजिशियन, मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ, अस्थि रोग विशेषज्ञ एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा परामर्श दिया गया व सामान्य जॉच (रक्त चाप, ब्लड सुगर एवं ईसीजी आदि) की गई। जिसमें कुल 109 कार्मिकों ने जांच करवाई व चिकित्सा परामर्श लिया।
स्वास्थ्य शिविर का आयोजन अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पार्थ शर्मा,लखन मीणा एवं पुलिस निरीक्षक सपना पुनिया ने सफलतापूर्वक करवाया।



















