जयपुर। अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर साहस फाउंडेशन की ओर से मदर्स डे एवं सीबीएसई/आरबीएसई 2026 टॉपर्स अवार्ड समारोह का आयोजन भावनात्मक और प्रेरणादायी माहौल में किया गया। कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि जिन प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया, वे अपनी माताओं के साथ मंच पर पहुंचे और मातृत्व के संघर्ष, समर्पण और प्रेरणा को सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें श्रीमती रमा दत्त, सबिता नायर, भीम सिंह, सिस्टर अरोकिया, संजय योगी, ओपी राजपुरोहित तथा सभागार में मौजूद करीब 50 माताओं ने भाग लिया। इसके बाद सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर रमा दत्त, सबिता नायर, सिस्टर अरोकिया, ब्रह्माकुमारी लक्ष्मी बेन, ओपी राजपुरोहित, श्याम वर्मा और भीम सिंह सहित कई वक्ताओं ने मां के महत्व, संस्कारों और जीवन में उनके योगदान पर प्रेरणादायी विचार साझा किए। मुख्य अतिथि युगल बसंत जैन ने प्रमाण पत्र एवं मंच बैनर का लोकार्पण किया।
समारोह में सुनीता सोनी, शगुन वर्मा, पूनम दास, सुनैना बारी, काजल सैनी, सरिता सोनी, विभूति राजावत, शुद्धि सैनी, अमिता गर्ग, निदेशक उपशिक्षक, नीरू शर्मा (मिसेज कर्नाटक), अर्चना डिडवानिया, रितु यादव, रविंद्र यादव की पुत्री, पैलेस स्कूल की 79 स्वर्ण पदक विजेता जूही, वीबी जैन मीडिया टाइकून, साइंस पार्क के कर्मचारी अमर सिंह, प्रिया शर्मा, सुनीता एवं मूल सिंह सहित अनेक गणमान्यजन मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान “जयपुर विशेष साहस गौरव पुरस्कार” की शुरुआत की गई। यह सम्मान सामाजिक कार्यकर्ता दमयंती कंवर सोलंकी को प्रदान किया गया।
समारोह का मुख्य आकर्षण यह रहा कि सभी टॉपर विद्यार्थियों ने अपनी माताओं के साथ मंच साझा करते हुए उन्हें मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं। सोफिया स्कूल घाट गेट और स्प्रिंग फील्ड स्कूल के विद्यार्थियों की विशेष भागीदारी रही। उल्लेखनीय है कि सोफिया स्कूल इस वर्ष अपने 100 वर्ष पूरे होने का उत्सव मना रहा है।



















