सर्व समाज सेवा समिति का अनूठा प्रयास: भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए सहारा बना परिंडा अभियान

0
41
A Unique Initiative by the Sarv Samaj Seva Samiti
A Unique Initiative by the Sarv Samaj Seva Samiti

जयपुर। भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से सर्व समाज सेवा समिति, इंदिरा गांधी नगर जगतपुरा द्वारा चलाया जा रहा ‘पक्षी परिंडा अभियान-2026’ निरंतर जारी है। समिति के सदस्यों ने सेक्टर 9, सेक्टर 5 और सेक्टर 6 के बाद अब सेक्टर 4 एवं सेक्टर 10 में अभियान चलाकर बड़े स्तर पर परिंडे और पक्षियों के लिए आवास स्थापित किए।

समिति से जुड़े डॉ. अशोक दुबे ने बताया कि परिंडा अभियान गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करने का सामाजिक, सांस्कृतिक और मानवीय प्रयास है। यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देता है, बल्कि लोगों में जीव-दया और संवेदनशीलता की भावना भी जागृत करता है।

अभियान के तहत शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, इंदिरा गांधी नगर सेक्टर-4 तथा 220 केवी जीएसएस इंदिरा गांधी नगर पावर हाउस, राजस्थान राज्य विद्युत वितरण निगम सेक्टर-10 में व्यापक स्तर पर परिंडे लगाए गए। साथ ही पक्षियों के लिए आवासीय घर भी स्थापित किए गए तथा दाना-पानी की समुचित व्यवस्था की गई। इस दौरान नि:शुल्क चिड़ियाघर भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से डॉ. इन्द्रजीत, नर्सिंग ऑफिसर वीना शर्मा, विनोद कुमार तथा 220 केवी जीएसएस इंदिरा गांधी पावर हाउस से एक्सईएन इंद्रपाल मीणा, एईएन राजकुमार सहित तकनीकी स्टाफ के गगन कुमार शर्मा, गोविंद मीणा, अशोक सैनी और मलके राम गार्ड का विशेष सहयोग रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here