जेठ माह में ठाकुरजी का हुआ जल विहार: सुगंधित पुष्पों से सजी मनमोहक झांकी

0
110
Thakurji's Water Excursion Took Place During the Month of Jeth.
Thakurji's Water Excursion Took Place During the Month of Jeth.

जयपुर। जेठ माह की भीषण गर्मी के बीच पुरानी बस्ती स्थित मंदिर श्रीश्री राधा गोपीनाथ जी महाराज में ठाकुरजी के जल विहार की मनोहारी झांकी सजाई गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से ठाकुरजी के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

जल विहार झांकी में केवड़ा, गुलाब जल, जूही और मोगरे की सुगंध से पूरा मंदिर परिसर महक उठा। ठाकुरजी का विशेष अभिषेक कर उन्हें शीतलता प्रदान की गई। मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के जल विहार दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर में भजनों और जयकारों के बीच भक्त देर तक भक्ति रस में सराबोर रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here