जयपुर पुलिस कमिश्नर 17 मई को पुलिस थाना रामगंज पर करेंगे जनसुनवाई

0
42
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Ramganj Police Station on May 17
The Jaipur Police Commissioner will hold a public hearing at the Ramganj Police Station on May 17

जयपुर। आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय कायम रखने के लिए जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल 17 मई (रविवार) को दोपहर 11.30 से 01.30 बजे तक पुलिस थाना रामगंज पर जनसुनवाई करेंगे।

इस दौरान रामगंज सर्किल के रामगंज, गलता गेट एवं माणक चौक सर्किल के माणक चौक, सुभाष चौक, महिला थाना उत्तर थानों के परिवादियों की जनसुनवाई की जाएगी। इस जनसुनवाई का उद्देश्य संबंधित क्षेत्र के परिवादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करते हुए आमजन को राहत पहुँचाना है।

गौरतलब है कि इससे पूर्व पुलिस कमिश्नर द्वारा एसीपी कार्यालय झोटवाड़ा, सामुदायिक भवन सांगानेर, पुलिस थाना शिप्रापथ, विद्याधर नगर, भांकरोटा,शिवदासपुरा, आमेर एवं बस्सी में जनसुनवाई कर परिवादियों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया जा चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here