रेलवे ट्रैक पर युवक का क्षत-विक्षत शव मिला

0
30

जयपुर। शिप्रा पथ थाना क्षेत्र में दुर्गापुरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार को एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत होना सामने आ रहा है। सूचना पर पहुंची जीआरपी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

पुलिस के अनुसार ट्रैक पर युवक का शव पड़े होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि शव दो टुकड़ों में बंटा हुआ था। युवक का धड़ कमर से अलग हो चुका था तथा दाहिना हाथ भी शरीर से अलग पड़ा मिला। पुलिस ने शव के सभी हिस्सों को एकत्रित कर अस्पताल भिजवाया। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।

पहचान के लिए पुलिस ने युवक के शरीर पर बने टैटू के आधार पर जांच शुरू की है। मृतक के दाहिने हाथ पर अंग्रेजी में “ममता-जयराम” लिखा हुआ है, साथ ही ओम और मोर का टैटू बना है। वहीं बाएं हाथ की कलाई पर तीन तारे और दिल का निशान गुदा हुआ है। जीआरपी पुलिस मृतक की पहचान और उसके परिजनों की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here