जयपुर। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को जयपुर के दिल्ली रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में आयोजित 15वें श्री गणेश पाटोत्सव कार्यक्रम में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी सनातन परंपराओं, सामाजिक समरसता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, भाईचारे और एकता का संदेश देते हैं।



















