कैफे की आड में चल रहा था हुक्का—बार

0
93
Hookah Bar Operating Under the Guise of a Café
Hookah Bar Operating Under the Guise of a Café

जयपुर। जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) और अशोक नगर थाना पुलिस ने सी-स्कीम स्थित मिरावा कैफे पर छापेमार कार्रवाई कर अवैध रूप से संचालित हुक्का बार का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान कैफे में 24 हुक्के चालू हालत में मिले, जिनके माध्यम से ग्राहकों को हुक्का परोसा जा रहा था।

विशेष पुलिस कमिश्नर (ऑपरेशन्स) ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम ने कैफे की जांच के दौरान मौके से 40 पाइप, 32 चिलम, 34 फ्लेवर के डिब्बे तथा एक कट्टा फिल्टर पाइप बरामद किया। कार्रवाई के समय कैफे में बड़ी संख्या में युवक हुक्का सेवन करते मिले।

पुलिस ने मौके से ग्राहकों को हुक्का परोसते हुए कैफे के मैनेजर गोवर्धन सहित आठ युवकों को हिरासत में लिया। कुल नौ लोगों के खिलाफ बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर तंबाकू उत्पादों के सेवन और नियमों के उल्लंघन के मामले में 17 लोगों के खिलाफ कोटपा एक्ट के तहत चालान बनाए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध रूप से संचालित हुक्का बारों और कैफे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here