एफआर लगाने की एवज में रिश्वत लेते एसआई ट्रैप

0
61
SI Trapped While Accepting Bribe to File Final Report
SI Trapped While Accepting Bribe to File Final Report

जयपुर। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की बीकानेर चौकी टीम ने कार्रवाई करते हुए श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना थाने में तैनात उप निरीक्षक (एसआई) रामेश्वर लाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपित एसआई परिवादी के मुकदमे में एफआर लगाने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी बीकानेर को एक शिकायत प्राप्त हुई थी, जिसमें परिवादी ने आरोप लगाया कि उसके मुकदमे में एफआर लगाने के बदले उप निरीक्षक रामेश्वर लाल ने 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। परिवादी द्वारा राशि कम करने का आग्रह करने पर आरोपी 20 हजार रुपए लेने पर सहमत हो गया।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने उप महानिरीक्षक पुलिस नारायण टोगस के सुपरविजन में ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के नेतृत्व में एसीबी टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपित एसआई रामेश्वर लाल को 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी टीम ने आरोपी के कब्जे से रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली है। कार्रवाई के दौरान आरोपित एसआई से पूछताछ की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here