भाजपा जयपुर शहर की ओर से भव्य सुंदरकांड पाठ

0
61
Grand Sundarkand Recitation by BJP Jaipur City
Grand Sundarkand Recitation by BJP Jaipur City

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की ओर से मंगलवार को मासिक भव्य एवं दिव्य सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी और श्रद्धालु शामिल हुए। सामूहिक सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और प्रभु श्रीराम के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय और आध्यात्मिक हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मण जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विधिवत सुंदरकांड पाठ किया गया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्ति, संस्कृति और राष्ट्र सेवा के भाव का अनुभव किया।

इस अवसर पर भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक मूल्यों और सनातन परंपराओं को जन-जन तक पहुंचाने वाला एक सशक्त परिवार है। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड पाठ जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के आदर्श और हनुमान जी की सेवा, समर्पण तथा निष्ठा प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। संगठन “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ समाज हित और सांस्कृतिक जागरण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। अंत में प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं राष्ट्र कल्याण की प्रार्थना के साथ प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here