पद्मिनी एकादशी पर गुप्त वृंदावन धाम में 108 माला महाजप यज्ञ का आयोजन

0
49
108-Round Maha-Japa Yajna Organized at Gupt Vrindavan Dham on Padmini Ekadashi
108-Round Maha-Japa Yajna Organized at Gupt Vrindavan Dham on Padmini Ekadashi

जयपुर। पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर जगतपुरा स्थित गुप्त वृंदावन धाम में पद्मिनी एकादशी पर भव्य 108 माला हरे कृष्ण महामंत्र महाजप यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। आयोजन में देश-विदेश सहित जयपुर के 400 से अधिक भक्तों ने भाग लेकर अखंड हरिनाम संकीर्तन किया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने सुबह करीब 5 बजे से रात 8 बजे तक लगातार 14 घंटे से अधिक समय तक हरे कृष्ण महामंत्र का जप किया। प्रत्येक साधक ने 108 माला जप का संकल्प लिया। आयोजन के दौरान पूरा परिसर हरिनाम संकीर्तन और महामंत्रों की दिव्य ध्वनि से भक्तिमय बना रहा।

महाजप यज्ञ में ग्लोबल हरे कृष्ण मूवमेंट तथा अक्षय पात्र फाउंडेशन के चेयरमैन मधु पंडित प्रभुजी ने भक्तों को भावपूर्ण एवं ध्यानपूर्वक हरिनाम जप का अभ्यास करवाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक तनाव और अशांति से मुक्ति पाने का सबसे सरल उपाय भगवान के पवित्र नामों का जप है।

यह आयोजन पुरुषोत्तम मास के दौरान चल रही कथा श्रृंखला एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों के अंतर्गत सम्पन्न हुआ, जिसका आयोजन मधु पंडित प्रभुजी के मार्गदर्शन एवं ओमप्रकाश मोदी के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मंगल आरती, गुरु पूजा, श्रील प्रभुपाद वचनों का पाठ और सामूहिक जप सत्र भी आयोजित किए गए। कई भक्त जूम और यूट्यूब लाइव के माध्यम से भी जुड़े।

गुप्त वृंदावन धाम के अध्यक्ष अमितासना दास ने बताया कि यह आयोजन समाज में आध्यात्मिक जागृति और वैदिक संस्कृति के प्रचार-प्रसार की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here