नृसिंहजी मंदिर अग्रवाल पंचायती में श्रीमद्भागवत कथा का विश्राम

0
32
Conclusion of the Shrimad Bhagavat Katha at the Narsinghji Temple
Conclusion of the Shrimad Bhagavat Katha at the Narsinghji Temple

जयपुर। चांदपोल स्थित नींदड़ रावजी का रास्ता स्थित श्री नृसिंहजी मंदिर अग्रवाल पंचायती में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का बुधवार को श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ विश्राम हुआ। कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

व्यासपीठ से कथावाचक गोपालदास महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की 16,108 रानियों के साथ विवाह तथा सुदामा चरित्र का मार्मिक प्रसंग सुनाया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।

कथा के अंतिम दिन विभिन्न मंदिरों के महंत, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर के महंत अमित शर्मा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

आयोजनकर्ता महेश चंद्र अग्रवाल, पं. मनमोहन शर्मा, शिवराज वर्मा, विनोद सोनी और रमेश वर्मा ने अतिथियों का दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया। मंदिर समिति अध्यक्ष चेतन अग्रवाल एवं महामंत्री कैलाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि सात दिवसीय कथा की पूर्णाहुति 28 मई को हवन-यज्ञ के साथ होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here