हर नागरिक बनवाए आभा आईडी, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड से मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: सीएमएचओ

0
51
Every Citizen Should Obtain an ABHA ID; Digital Health Records Will Ensure Better Healthcare Facilities: CMHO
Every Citizen Should Obtain an ABHA ID; Digital Health Records Will Ensure Better Healthcare Facilities: CMHO

जयपुर। स्वास्थ्य विभाग राजस्थान सरकार द्वारा भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ योजना के तहत प्रदेश में डिजिटल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। योजना के तहत प्रत्येक नागरिक की 14 अंकों वाली आभा आईडी बनाई जा रही है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा सकेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि आभा आईडी के जरिए नागरिक अपने लैब रिपोर्ट, टीकाकरण, मेडिकल प्रमाण-पत्र और अन्य स्वास्थ्य रिकॉर्ड ऑनलाइन लिंक, सुरक्षित और साझा कर सकेंगे। इससे बार-बार जांच कराने की जरूरत कम होगी और उपचार में समय व खर्च दोनों की बचत होगी।

उन्होंने बताया कि आभा आईडी और आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल नंबर आवश्यक है। विभाग जिले के प्रत्येक नागरिक की आभा आईडी बनाने के लिए अभियान चला रहा है। डॉ. शेखावत ने आमजन से अपील की कि वे इस डिजिटल स्वास्थ्य अभियान में सहयोग कर योजना का लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here