जयपुर। नौतपा की भीषण गर्मी और लू से गौमाताओं को राहत देने के उद्देश्य से अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद की ओर से टोंक रोड स्थित श्री पिंजरापोल गौशाला में विशेष शीतल जल फुहार (स्प्रिंकलर) व्यवस्था शुरू की गई। इस पहल का उद्देश्य गौमाताओं को हीट स्ट्रोक और अत्यधिक गर्मी से बचाते हुए उन्हें ठंडा एवं स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।
यह सेवा कार्य मोनिका गुप्ता एवं डॉ. अतुल गुप्ता के सहयोग और मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। परिषद से जुड़े पदाधिकारियों ने बताया कि गौमाताओं की सुरक्षा और संरक्षण को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लगातार संचालित की जाएगी।
डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि गौसेवा केवल चारा खिलाने तक सीमित नहीं है, बल्कि हर मौसम में गौमाताओं की देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने बताया कि स्प्रिंकलर व्यवस्था से गौशाला में ठंडक बनी रहेगी और पशुओं को गर्मी से काफी राहत मिलेगी।
इस दौरान गौशाला परिसर में गौसेवकों ने गौमाताओं की सेवा कर लोगों से भीषण गर्मी के दौरान पशुओं के लिए पानी और छाया की व्यवस्था करने की अपील की



















