अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिसिन दिवस पर नारायणा हॉस्पिटल जयपुर में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

0
57
Awareness Program Organized at Narayana Hospital, Jaipur, on International Emergency Medicine Day
Awareness Program Organized at Narayana Hospital, Jaipur, on International Emergency Medicine Day

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी मेडिसिन दिवस 2026 के अवसर पर नारायणा हॉस्पिटल जयपुर में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं और समय पर उपचार के महत्व को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल की इमरजेंसी मेडिसिन टीम द्वारा बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को कार्डियक अरेस्ट, बेहोशी, हीटस्ट्रोक एवं अन्य मेडिकल इमरजेंसी स्थितियों में शुरुआती सहायता देने की जानकारी दी गई। सीपीआर , पल्स और सांस जांचने की प्रक्रिया तथा एम्बुलेंस पहुंचने से पहले दी जाने वाली प्राथमिक सहायता का लाइव डेमो भी प्रस्तुत किया गया।

विशेषज्ञों ने बताया कि आपात स्थिति में शुरुआती मिनटों में दिया गया सही उपचार कई बार जीवन बचाने में निर्णायक भूमिका निभाता है। गर्मियों में बढ़ते हीटस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और हृदय संबंधी आपात स्थितियों को लेकर विशेष सतर्कता की सलाह दी गई।

कार्यक्रम में चिकित्सकों ने कहा कि भीषण गर्मी में बुजुर्ग, बच्चे और हृदय रोगी विशेष सावधानी बरतें तथा पर्याप्त पानी पीने और लंबे समय तक धूप में न रहने की सलाह दी।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि जेसीआई जैसी अंतरराष्ट्रीय मान्यताएं मरीज सुरक्षा, गुणवत्ता और आपातकालीन सेवाओं के उच्च मानकों को सुनिश्चित करती हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित और सही प्राथमिक उपचार के प्रति जागरूक करना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here