भाजपा शहर कार्यालय में गोविंद वाल्मीकि का स्वागत: अमित गोयल का 21 किलो की माला से सम्मान

0
51

जयपुर। भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोविंद वाल्मीकि का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने भाजपा जयपुर शहर जिलाध्यक्ष अमित गोयल का 21 किलो की विशाल माला पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वाल्मीकि समाज के लोग, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। समाजजनों ने पुष्पमालाओं और नारों के माध्यम से संगठन के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।

इस अवसर पर अमित गोयल ने कहा कि वाल्मीकि समाज राष्ट्र निर्माण, सेवा, समर्पण और सामाजिक समरसता की गौरवशाली परंपरा का वाहक रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि गोविंद वाल्मीकि के नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा को नई ऊर्जा मिलेगी और समाज व संगठन के बीच समन्वय और मजबूत होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित समाजजनों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर से मजबूत बनाने तथा केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी अग्रवाल के अनुसार कार्यक्रम में जिला महामंत्री नवरतन नराणिया, रेखा राठौड़, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी, कार्यालय मंत्री क्षमा अग्रवाल, कमलेश जायसवाल, राज सिंह राठौड़ सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here