थड़ियों और वाहनों की आड़ में चल रहा था सट्टा, सीएसटी ने छापेमारी करते हुए 27 हजार रुपए सहित 8 सटोरिए दबोचे

0
42
Conducting a raid, the CST apprehended 8 bookies along with ₹27,000.
Conducting a raid, the CST apprehended 8 bookies along with ₹27,000.

जयपुर। शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम (सीएसटी) ने कार्रवाई करते हुए आदर्श नगर थाना क्षेत्र के घाटगेट बस स्टैंड पर संचालित सट्टेबाजी के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से संगठित रूप से सट्टा खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 27 हजार रुपए नकद तथा सट्टा सामग्री बरामद की है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी को सूचना मिली थी कि घाटगेट बस स्टैंड क्षेत्र में खड़े वाहनों, थड़ी-ठेलों और दीवारों के बीच खाली स्थान का उपयोग कर अवैध सट्टेबाजी का नेटवर्क संचालित किया जा रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर घेराबंदी की और सट्टा खेलते एवं खिलाते हुए मुदस्सिर (39) निवासी चांदपोल बाजार, मोहम्मद शकील (40) निवासी वन विहार हाउसिंग बोर्ड, मनोज जावट (32) निवासी गोनेर रोड, शादाब अहमद (30), अशोक चावला (58), अब्दुल गफूर (52), लियाकत अली (52) तथा सलीम (32) को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी मुदस्सिर लोगों से दांव लगाने और सट्टे का संचालन करने का कार्य कर रहा था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here