अमरापुर स्थान में 425 जरूरतमंद परिवारों को राशन किट, 551 परिंडों का वितरण

0
62
Ration kits distributed to 425 needy families in Amrapur area
Ration kits distributed to 425 needy families in Amrapur area

जयपुर। श्री अमरापुर स्थान जयपुर में पुरुषोत्तम अधिकमास के अवसर पर रविवार को प्रेम प्रकाश सेवा मंडली की ओर से मासिक सेवा कार्य के तहत 425 निर्धन परिवारों को राशन सामग्री किट वितरित की गई। किट में आटा, तेल, चीनी, मैदा, चाय, साबुन, सर्फ सहित दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ फल, सब्जियां, मिष्ठान एवं शर्बत भी शामिल थे।

ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए बे-जुबान पक्षियों के लिए 551 परिंडों का भी वितरण किया गया। इस दौरान संतों ने श्रद्धालुओं को नियमित रूप से परिंडों में जल एवं दाना भरने का संकल्प दिलाया।

पूज्य स्वामी मोहनलाल जी महाराज एवं स्वामी मनोहरलाल जी महाराज ने कहा कि गर्मी के मौसम में जल और भोजन के अभाव में पक्षियों का जीवन संकट में पड़ जाता है। ऐसे में परिंडे लगाकर उनकी सेवा करना पुण्य का कार्य है।

इस अवसर पर बताया गया कि 9 जून से 19 जुलाई तक सद्गुरु स्वामी टेऊँराम जी महाराज का चालीहा महोत्सव श्री अमरापुर स्थान जयपुर में श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ आयोजित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here