जयपुर। आराध्य देव ठाकुर श्री राधा गोविंद देव जी के आशीर्वाद एवं मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी जी महाराज के पावन सानिध्य में रविवार को गोविंद देव जी मंदिर परिसर में प्रातः 8 बजे से निःशुल्क पंचकुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह महायज्ञ समाज में सुख-समृद्धि, शांति और सकारात्मक ऊर्जा के संचार के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
यह सामूहि अनुष्ठान मंदिर परिसर पर प्रात पौने 8 बजे से प्रारंभ हुआ। यज्ञ में लगने वाली हवन सामग्री की व्यवस्था गायत्री परिवार की ओर से निशुल्क की गई। यज्ञ में शामिल होने के लिए पुरुष धोती-कुर्ता या कुर्ता-पायजामा और महिलाएं साड़ी या सलवार-सूट पहनकर शामिल हुई ।



















