युवा जागृति संगठन ने लगाए और वितरित किए 101 परिंडे

0
67
Yuva Jagriti Sangathan installed and distributed 101 water feeders for birds.
Yuva Jagriti Sangathan installed and distributed 101 water feeders for birds.

जयपुर। भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी उपलब्ध कराने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से युवा जागृति संगठन एवं युवा शक्ति फाउंडेशन की ओर से रविवार को हवामहल स्थित बदनपुरा एवं आसपास के क्षेत्रों में 101 परिंडे लगाए एवं वितरित किए गए। यह अभियान संगठन द्वारा निर्धारित 1100 परिंडे लगाने एवं वितरण करने के लक्ष्य के तहत संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम संयोजक एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में परिंडे लगाए जाएंगे तथा लोगों को भी अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर परिंडे लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

दौलत त्रिलोकानी ने बताया कि बढ़ती गर्मी और घटते जल स्रोतों के कारण पक्षियों के सामने पानी का संकट उत्पन्न हो जाता है। ऐसे में परिंडे लगाकर उन्हें राहत पहुंचाई जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान लोगों से नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने और पक्षियों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here