गहलोत सुर्खियों में बने रहने और सक्रिय दिखाने के लिए कर रहे हैं बयानबाजी : मदन राठौड़

0
48
Congress party is completely marginalized, has lost its mass base and political dominance among the common people: Madan Rathore
Congress party is completely marginalized, has lost its mass base and political dominance among the common people: Madan Rathore

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गहलोत केवल सुर्खियों में बने रहने और अपने नेतृत्व के सामने स्वयं को सक्रिय साबित करने के लिए अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के भीतर की अंतर्कलह लगातार बढ़ती जा रही है।

ऐसे में गहलोत सहित कांग्रेस नेता अपने नेतृत्व के सामने सक्रियता प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहे हैं। गहलोत समय-समय पर भाजपा सरकार पर आरोप लगाकर चर्चा में बने रहने की कोशिश करते हैं, जबकि कांग्रेस की आंतरिक राजनीति और आपसी विवादों से भाजपा का कोई संबंध नहीं है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि गहलोत को पायलट से और अन्य कांग्रेसी नेताओं के बीच संगठनात्मक या राजनीतिक मतभेद आपस में बैठकर सुलझा लेने चाहिए। भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं को इन विवादों में अनावश्यक रूप से नहीं घसीटना चाहिए। कांग्रेस के नेताओं को यदि कोई राजनीतिक निर्णय लेना है या अपने मतभेद दूर करने हैं तो वह उनका आंतरिक विषय है।

राठौड़ ने कहा कि आज गहलोत यह संदेश देने का प्रयास कर रहे हैं कि वे अभी भी राजनीति में पूरी तरह सक्रिय हैं। इसके लिए वे समय-समय पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं। किसी पर आरोप लगाने से प्रतिक्रिया आती है, फिर उस पर जवाब और प्रति जवाब का दौर चलता है, जिससे चर्चा का विषय बनता है और मीडिया में सुर्खियां मिलती हैं।

राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत तीन बार राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके हैं और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव को देखते हुए उन्हें अधिक जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ सार्वजनिक बयान देने चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here