द्रव्यवती नदी में कूदकर युवक ने दी जान

0
32

जयपुर। मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में एक युवक ने द्रव्यवती नदी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक सांगा सेतु पुलिया की रेलिंग पर चढ़कर हाथ में मोबाइल लिए नदी के बीच हिस्से तक पहुंचा और वहां से नीचे कूद गया। घटना का वीडियो भी शनिवार को सामने आया है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास कर रही है।

पुलिस के अनुसार स्थानीय लोगों ने एक युवक को द्रव्यवती नदी में छलांग लगाते देखा। घटना की सूचना तत्काल पुलिस और सिविल डिफेंस को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और अंधेरे में टॉर्च की रोशनी के सहारे नदी में सर्च अभियान शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने युवक के शव को नदी से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया।

मालपुरा गेट थानाधिकारी उदयभान यादव ने बताया कि मृतक की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक स्थानीय क्षेत्र में किसी कारीगरी का कार्य करता था। उसकी पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों, कारखानों और प्रतिष्ठानों में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस आत्महत्या के कारणों की भी जांच कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक ने किन परिस्थितियों और मानसिक तनाव के चलते यह कदम उठाया। मामले की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here