जयपुर में फिटनेस का नया हब :यूएफसी जिम में विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ फिटनेस को मिलेगा नया आयाम

0
78

जयपुर। विश्व की अग्रणी मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स (एमएमए) संस्था के आधिकारिक फिटनेस ब्रांड यूएफसी जिम इंडिया ने राजधानी जयपुर के जगतपुरा क्षेत्र में अपने दूसरे प्रीमियम फिटनेस क्लब का भव्य शुभारंभ किया। महल रोड स्थित अपैरल पार्क के निकट करीब 20 हजार वर्गफुट क्षेत्र में विकसित यह अत्याधुनिक फिटनेस सेंटर आधुनिक फिटनेस, एमएमए ट्रेनिंग, फंक्शनल ट्रेनिंग, रिकवरी और न्यूट्रिशन सुविधाओं का समग्र अनुभव प्रदान करेगा। इससे पहले यूएफसी जिम का पहला सेंटर मानसरोवर स्थित सनी ट्रेड सेंटर में शुरू किया गया था।

नए फिटनेस क्लब में सदस्यों को यूएफसी जिम की प्रसिद्ध ‘ट्रेन डिफरेंट’ फिलॉसफी के तहत अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। यहां लाइफ फिटनेस और हैमर स्ट्रेंथ के प्रीमियम कार्डियो एवं स्ट्रेंथ उपकरण, यूएफसी शैली के ऑक्टागन बॉक्सिंग बैग रैक और आधुनिक एमएमए ट्रेनिंग जोन, विशाल फंक्शनल ट्रेनिंग एरिया, पिलेट्स स्टूडियो तथा यूएफसी जिम के सिग्नेचर प्रोग्राम जैसे डेली अल्टीमेट ट्रेनिंग, फाइट किट, बॉक्सिंग कंडीशनिंग और किकबॉक्सिंग कंडीशनिंग की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

इसके अलावा टीआरएक्स, कोर ब्लास्ट जैसी हाई-इंटेंसिटी क्लासेज, स्पिनिंग, योगा, जुम्बा और बॉलीवुड डांस जैसी ग्रुप फिटनेस गतिविधियां भी संचालित की जाएंगी। सदस्यों के लिए लॉकर्स, शॉवर, स्टीम, स्पा, कोल्ड प्लंज, चिल्ड शॉवर्स और इन्फ्रारेड सॉना जैसी रिकवरी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। हेल्दी न्यूट्रिशन के लिए आर्मबार कैफे, विशाल पार्किंग तथा 5 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए विशेष एमएमए एवं फंक्शनल फिटनेस क्लासेज भी शुरू की गई हैं।

यूएफसी जिम इंडिया के चेयरमैन फरज़ाद पालिया ने कहा कि मानसरोवर स्थित पहले क्लब को मिली सफलता के बाद जगतपुरा में दूसरा सेंटर शुरू किया गया है। तेजी से विकसित हो रहे इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिटनेस सुविधाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए यह पहल की गई है।

यूएफसी जिम इंडिया के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक इस्तियाक अंसारी ने कहा कि जगतपुरा सेंटर केवल एक जिम नहीं बल्कि फिटनेस और रिकवरी का संपूर्ण डेस्टिनेशन है, जहां व्यक्ति और परिवार दोनों अपनी फिटनेस यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

यूएफसी जिम के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट (इंटरनेशनल फ्रेंचाइज एंड ग्लोबल फिटनेस ऑपरेशंस) डॉनी ओलिवर ने कहा कि भारत यूएफसी जिम के वैश्विक विस्तार का प्रमुख बाजार है और जयपुर में दूसरे सेंटर का शुभारंभ विश्वस्तरीय फिटनेस अनुभवों की बढ़ती मांग को दर्शाता है।

यूएफसी जिम जगतपुरा की सब-लाइसेंसी सीए काजोल पलसानिया ने कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों, सिग्नेचर ट्रेनिंग प्रोग्राम्स और रिकवरी सुविधाओं के साथ यह सेंटर देश के श्रेष्ठ फिटनेस संस्थानों को चुनौती देने वाला अनुभव प्रदान करेगा।

लॉन्चिंग समारोह में एयू बैंक के एमडी एवं डायरेक्टर संजय अग्रवाल, यूएफसी जिम इंडिया के संस्थापक एवं निदेशक इस्तियाक अंसारी, वाइस प्रेसिडेंट संयोगिता रामनन, डायरेक्टर सीए काजोल पलसानिया, घनश्याम यादव, विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़, राजस्थान ओलंपिक संघ के अध्यक्ष एवं इंटरनेशनल कबड्डी फेडरेशन के निदेशक तेजस्वी सिंह गहलोत, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर अनिकेत चौधरी, अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डर मुकेश चौधरी तथा पावरलिफ्टिंग की राष्ट्रीय पदक विजेता रेणु चौधरी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here