वेद माता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र पर यज्ञ के साथ प्रज्ञा महापुराण कथा का विश्राम

0
35
Rest of Pragya Mahapuran Katha with Yagya at Veda Mata Gayatri Pain Relief Center
Rest of Pragya Mahapuran Katha with Yagya at Veda Mata Gayatri Pain Relief Center

जयपुर। किरण पथ, मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र पर बीते 9 जून से चल रही श्रीमद् प्रज्ञा महापुराण कथा का समापन हो गया है। कथा के विश्राम के अवसर पर परिसर में भव्य नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया।

समापन समारोह के दौरान आयोजित महायज्ञ में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। वैदिक विद्वानों द्वारा किए गए सस्वर वेद मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंडों में आहुतियां प्रदान कर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान उपस्थित सभी भक्तों और गायत्री परिजनों ने यज्ञ के आध्यात्मिक और वैज्ञानिक महत्व को समाज के हर वर्ग और जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प भी लिया।

कथा के समापन पर आरती के बाद सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस नौ दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के संपन्न होने से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here