108 औषधियों और सरयू जल से हुआ भगवान सियाराम का अभिषेक

0
38
Lord Siyaram was anointed with the waters of the Saryu.
Lord Siyaram was anointed with the waters of the Saryu.

जयपुर। दिल्ली रोड स्थित खोले के हनुमानजी मंदिर में भगवान सियाराम के 29वें पाटोत्सव का बुधवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ शुभारंभ हुआ। पाटोत्सव के प्रथम दिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों और भक्ति कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।प्रातःकाल भगवान श्री सियाराम जी का 108 औषधि द्रव्यों, सरयू जल, शीतल फल रस, पंचामृत एवं दूध से वैदिक विधि-विधान के साथ अभिषेक किया गया।

इस दौरान वेदपाठी बालकों ने सस्वर वेद पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। अभिषेक के बाद श्री वाल्मीकि रामायण के अखंड पारायण का शुभारंभ हुआ। वेदमंत्रों के बीच षोडशोपचार पूजन संपन्न कराया गया तथा पुष्पों से भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया।राजभोग झांकी के अवसर पर विभिन्न संतों-महंतों ने उत्सव आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।

श्री नरवर आश्रम सेवा समिति प्रन्यास के अध्यक्ष गिरधारी लाल शर्मा, महामंत्री ब्रजमोहन शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों ने उपस्थित संतों-महंतों का सम्मान किया। इस कार्यक्रम में श्री शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर, काले हनुमान मंदिर के महंत , महंत , घाट के बालाजी के स्वामी तथा के महंत सहित अनेक संत-महंत मौजूद रहे।

इसके बाद दोपहर में युवा सत्संग रामायण सेवा समिति के सत्यनारायण ठाकुरिया के संयोजन में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। वहीं शाम को श्री गौरांग महाप्रभु सत्संग मंडल के राधामोहन नानूवाला के सानिध्य में भजन संध्या एवं बधाई गायन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

समिति के महामंत्री ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि गुरुवार, 18 जून को सुबह 8 बजे श्री बलराम दास सत्संग मंडल, जयपुर द्वारा हरिनाम संकीर्तन की प्रस्तुति दी जाएगी। शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। बधाई गायन कार्यक्रम तथा की ओर से प्रस्तुत किया जाएगा। पाटोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का क्रम जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here