रेकी कर दुपहिया उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार

0
67

जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए शातिर चोर मनीष कसोलिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। आरोपी नशे की लत पूरी करने के लिए कॉलोनियों में रेकी कर सूने स्थानों पर खड़े दुपहिया वाहनों को निशाना बनाता था। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि दुपहिया वाहन चुराने वाले शातिर वाहन चोर मनीष कसोलिया (24) निवासी ज्योति नगर को गिरफ्तार किया कर उसकी निशानदेही पर चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दिन के समय विभिन्न कॉलोनियों में घूमकर रेकी करता था और बिना निगरानी खड़े वाहनों को चुराकर औने-पौने दामों में बेच देता था। चोरी से मिले पैसों का उपयोग वह नशे की पूर्ति में करता था।

कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल रमेश चंद, कांस्टेबल अशोक कुमार और धर्मपाल शामिल रहे। आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में कांस्टेबल अशोक कुमार तथा धर्मपाल की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here