जयपुर। मालपुरा गेट थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाली एक महिला तस्कर को 1.24 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। हेड कांस्टेबल बृजमोहन ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि जैन नसिया रोड स्थित प्रिया कॉलोनी में एक महिला स्मैक बेच रही है।
सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध महिला की तलाशी ली, जिसमें उसके कब्जे से 1.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपित मीना सांसी उर्फ मीना मेमावत को गिरफ्तार किया। पुलिस आरोपित महिला तस्कर से स्मैक की खरीद-फरोख्त और सप्लाई नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।

















